इन दो राज्यों ने कम्युनिटी ट्रांसमिशन के संकेत दिए, देखें सभी राज्यों के आंकड़ों की सूची
सेहतराग टीम
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 13,876,441 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 593,087 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 373379 पहुंच चुकी है। एक्टिव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 677422 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 26816 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1077618 कन्फर्म मामले पाए गए हैं।
पढ़ें- बीते 24 घंटों में दुनिया भर में संक्रमण के रिकॉर्ड 2.6 लाख मामले आए, जानें भारत का आंकड़ा
बीत 24 घंटे में भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 38,902 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 543 लोगों की मौत हुई। आईसीएमआर के मुताबिक, भारत में अभी तक 1,37,91,869 सैंपल की टेस्टिंग की जा चुकी है। बीते 24 घंटे में 3,58,127 सैंपल की जांच की गई है।
असम और केरल ने दिए कम्युनिटी ट्रांसमिशन के संकेत
सबसे पहले असम सरकार ने कम्युनिटी ट्रांसमिशन की बात कही। गुवाहटी शहर में 8 हजार से ज्यादा लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने 5 जुलाई को कम्युनिटी ट्रांसमिशन के संकेत देते कहा था कि 28 जून से शहर में संपूर्ण लॉकडाउन लागू है, फिर भी हालात चिंताजनक हैं। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए और अधिक टेस्टिंग की जरूरत है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया जाएगा।
शर्मा ने कहा, "हमें केवल गुवाहटी में 3 लाख से ज्यादा टेस्ट करने हैं. ट्रैकिंग ही इस स्थिति से नियंत्रण पाने का एकमात्र समाधान है।" अब तक गुवाहटी में 1.10 लोग कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। शहर में 31 कोविड स्क्रीनिंग सेंटर हैं।
वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने शुक्रवार को कम्युनिटी ट्रांसमिशन के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा कि अनंतपुरम जिले के तटीय क्षेत्रों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन हुआ है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तटीय गांव पुल्लुविला और पूनतुरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उन्होंने इन क्षेत्रों में संपूर्ण लॉकडाउन की भी घोषणा की. तिरुअनंतपुरम राज्य का सर्वाधिक कोरोना प्रभावित जिला है।
राज्य |
एक्टिव केसेज |
ठीक हो चुके |
मौतें |
कुल मामले |
आंध्र प्रदेश |
22260 |
21763 |
586 |
44609 |
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड |
53 |
145 |
0 |
198 |
अरुणाचल प्रदेश |
373 |
274 |
3 |
650 |
असम |
7700 |
15165 |
53 |
22918 |
बिहार |
9392 |
15536 |
208 |
25136 |
चंडीगढ़ |
203 |
485 |
12 |
700 |
छत्तीसगढ़ |
1551 |
3658 |
24 |
5233 |
दादर नगर हवेली और दमन & दिउ |
186 |
414 |
2 |
602 |
दिल्ली |
16711 |
101274 |
3597 |
121582 |
गोवा |
1425 |
2038 |
21 |
3484 |
गुजरात |
11233 |
34035 |
2122 |
47390 |
हरियाणा |
5885 |
19318 |
344 |
25547 |
हिमाचल प्रदेश |
410 |
1036 |
11 |
1457 |
जम्मू एंड कश्मीर |
5797 |
7165 |
236 |
13198 |
झारखंड |
2685 |
2611 |
46 |
5342 |
कर्नाटक |
36637 |
21775 |
1240 |
59652 |
केरल |
6420 |
5199 |
40 |
11659 |
लद्दाख |
173 |
985 |
1 |
1159 |
मध्य प्रदेश |
6193 |
14864 |
706 |
21763 |
महाराष्ट्र |
123678 |
165663 |
11596 |
300937 |
मणिपुर |
709 |
1182 |
0 |
1891 |
मेघालय |
350 |
66 |
2 |
418 |
मिजोरम |
117 |
167 |
0 |
284 |
नागालैंड |
546 |
432 |
0 |
978 |
ओडिशा |
4678 |
11937 |
86 |
16701 |
पुडुचेरी |
800 |
1066 |
28 |
1894 |
पंजाब |
3092 |
6454 |
246 |
9792 |
राजस्थान |
6803 |
21144 |
553 |
28500 |
सिक्किम |
185 |
90 |
0 |
275 |
तमिलनाडु |
49455 |
113856 |
2403 |
165714 |
तेलांगना |
12764 |
30607 |
409 |
43780 |
त्रिपुरा |
914 |
1735 |
5 |
2654 |
उत्तराखंड |
1143 |
3081 |
52 |
4276 |
उत्तर प्रदेश |
17264 |
28664 |
1108 |
47036 |
वेस्ट बंगाल |
15594 |
23539 |
1076 |
40209 |
भारत में कुल मामले |
373379 |
677423 |
26816 |
1077618 |
Comments (0)
Facebook Comments (0)